प्रश्न - 1. शेर और सूअर की कुश्ती किस प्रकार प्रारंभ हुई?
उत्तर : शेर ने जंगल से आकर सूअर को चुनौती दी। सूअर ने भी उसकी चुनौती स्वीकार की और दोनों के बीच भयंकर कुश्ती प्रारंभ हो गई।
प्रश्न - 2. शेर और सूअर की कुश्ती का क्या परिणाम हुआ?
उत्तर : उत्तर – दोनों की कई बार की लड़ाई बराबरी पर रही। अंत में शेर और सूअर दोनों बुरी तरह घायल हो गए और शिकारियों की गोली से शांत हो गए।
प्रश्न - 3. 'शेर मानो कह रहा था कि मैं किस बला में आ फैसा।' इससे क्या अभिप्राय है?
उत्तर : उत्तर – इसका अभिप्राय है कि शेर को सूअर की अप्रत्याशित शक्ति और वीरता देखकर भय और आश्चर्य हो रहा था।
लघूत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न - 1. जेम्स साहब को क्या सूचना मिली थी?
उत्तर : उत्तर – उन्हें सूचना मिली थी कि कोठी से कुछ दूरी पर शेर के पगचिह्न मिले हैं।
प्रश्न - 2. गाय का मृत शरीर पाकर क्या विचार किया गया?
उत्तर : उत्तर – मृत शरीर देखकर यह विचार किया गया कि शेर आसपास ही रहता है और शिकार के लिए उचित अवसर मिलेगा।
प्रश्न - 3. जेम्स साहब और उनके साथी योजना की सिद्धि के लिए कहाँ बैठे?
उत्तर : उत्तर – वे दोनों लोग एक गड्ढे में बैठ गए, जिसे काँटों और लकड़ियों से ढककर सुरक्षित किया गया था।
प्रश्न - 4. जेम्स साहब ने साथी द्वारा सजग किए जाने पर क्या देखा?
उत्तर : उन्होंने देखा कि धुँधले क्षितिज पर एक भीमकाय आकृति गड्ढे की ओर आ रही थी, जो निकट आने पर सूअर निकला।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न -
प्रश्न - 1. शेर ने सूअर पर आक्रमण करने के लिए किन-किन दाँव-पेंचों का प्रयोग किया?
उत्तर : उत्तर – शेर ने सूअर को डराने के लिए भयंकर गर्जना की। वह घात लगाकर कभी लपकता, कभी सूअर के चारों ओर घूमता और पीछे से हमला करने की कोशिश करता। उसने पंजों और दाँतों से प्रहार किया, छलाँग लगाकर सूअर की गर्दन पकड़ ली और पंजों से उसे फाड़ने लगा। इस प्रकार उसने अपनी शक्ति, फुर्ती और कौशलपूर्ण दाँव-पेंचों का प्रयोग किया।
प्रश्न - 2. 'शेर जवानी की धार में बह रहा था' स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : उत्तर – इस वाक्य का अर्थ है कि शेर अपने युवा बल और ऊर्जा से परिपूर्ण था। वह आत्मविश्वास और उन्मत्तता से भरा हुआ था तथा किसी को भी पराजित कर देने का गर्व उसमें था। युवावस्था की शक्ति और अहंकार में वह नदी की बाढ़ की तरह किसी की परवाह न करते हुए सूअर से भिड़ गया।